Mau: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग
यादव जी लव स्टोरी फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर दोहरीघाट में विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्य कर्ता

न्यू इर्न्फोमेशन टुडे न्यूज
जनपद मऊ के दोहरीघाट में सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू के नेतृत्व में बुधवार को नगर में जुलूस निकालकर बीडीओ को ज्ञापन सौंप यादव जी लव स्टोरी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माता और कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। अजय यादव ने कहा कि फिल्म देश में अराजकता और जातीय संघर्ष का माहौल पैदा कर सकती है। कहा कि फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। फिल्म का असली मकसद जातीय वैमनस्य फैलाना है।ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी एक जाति या धर्म की नहीं, बल्कि सभी वर्गों की पार्टी है। कहा कि पार्टी संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज को जोड़ने की राजनीति करती है। इस दौरान सतीश यादव, राजेश गुप्ता, अंकुश यादव, सत्यम यादव, जेपी यादव, अरविंद यादव, लाल बाबू सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




