लखनऊ

 LDA जनता अदालत में चौंकाने वाला मामला, सात बार बिके प्लॉट की पहली रजिस्ट्री फर्जी

 LDA जनता अदालत में चौंकाने वाला मामला, सात बार बिके प्लॉट की पहली रजिस्ट्री फर्जी

गोविन्द प्रजापति 

लखनऊ में जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की जनता अदालत में एक प्लॉट को लेकर शिकायत आई, जो पिछले 11 वर्षों में सात बार बेचा जा चुका है। अब एलडीए का दावा है कि इस प्लॉट की पहली रजिस्ट्री ही फर्जी थी।

कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी के सेक्टर डी में प्लॉट नंबर 267 को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। फरियादी विवेक वर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में यह प्लॉट 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसके लिए लोन भी लिया। उन्होंने सभी दस्तावेजों की जांच के बाद ही खरीदारी की थी।एलडीए के अनुसार, पहली रजिस्ट्री सुनील कुमार चेल्लानी के नाम पर फर्जी तरीके से कराई गई थी। अब प्राधिकरण ने मौजूदा रजिस्ट्री को निरस्त करने और निर्माण गिराने का नोटिस जारी किया है। इससे छठे खरीदार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।फरियादी ने सवाल उठाया कि यदि रजिस्ट्री फर्जी थी, तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल एलडीए ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं, जिससे खरीदारों में चिंता बढ़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button