मनोरंजन

Krayon Kids इंदिरानगर, लखनऊ का 13वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Krayon Kids इंदिरानगर, लखनऊ का 13वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न दादा-दादी एवं नाना-नानी के सम्मान ने कार्यक्रम को बनाया भावुक और यादगार

एन0आई0टी0 ब्यूरों

लखनऊः “Krayon Kids इंदिरानगर, लखनऊ द्वारा उर्दू अकादमी, गोमतीनगर में अपना 13वां वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ, जिसे विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के उपस्थित दादा-दादी एवं नाना-नानी द्वारा सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात् राष्ट्रगान एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति से समारोह की विधिवत शुरूआत हुई।

03 से 06 वर्ष आयु वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने “सत्यम् शिवम् सुंदरम्” पर आकर्षक एवं भावपूर्ण प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 2.5 से 3.5 वर्ष के बच्चों द्वारा अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी का सम्मान समारोह रहा, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

समारोह में बच्चों की माताओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य और विद्यालय के पूर्व छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से झलकती रही।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button