Holi 2026: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, गुजिया की महक, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक, तस्वीरें
उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी।
NIT- News
उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंजी तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आए। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दी।होल्यारों की टीमें ढोल-दमाऊं की थाप के साथ घर-घर पहुंची। लोगों एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दी। घरों से आती ताजी गुजिया और पकवानों की खुशबू ने माहौल को और भी खास बनाया। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी होली टी-शर्ट पहनकर, हाथों में पिचकारी लिए नन्हें बच्चे सुबह से ही सड़कों पर निकल पड़े। वहीं हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने फूलों की होली खेली।
ऋषिकेश स्वर्ग आश्रम स्थित परमार्थ निकेतन के समीप भारत साधु समाज घाट पर देसी विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली। घाट पर लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके। लोगों ने एक दूसरे को अभीर गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
रंगों की बौछार और खिलखिलाहट। बड़े-बुजुर्गों ने पारंपरिक बैठकी होली का आनंद लिया। तो युवा डीजे की धुन पर थिरके। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।
राजनीतिक गलियारों में भी होली की रौनक दिखाई दी। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं तक, सभी होली के रंग में रंगे नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। हर चेहरा रंगों से सजा है और हर दिल में खुशियों की लहर है। पहाड़ों की रानी मसरी में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर होली खेली।