CMO कार्यालय में गोष्ठी : नो स्मोकिंग डे‘ तम्बाकू का शौक किस्तों में मौत‘‘
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का अयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि आज नो स्मोकिंग डे है, इस दिन दुनिया भर में धूम्रपान न करने को लेकर लोगो को जागरुक और प्रोत्साहित किया जाता है।

अरविन्द कुमार पटेल
जौनपुर ।‘नो स्मोकिंग डे‘‘ के उपलक्ष्य में जन जागरूकता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का अयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि आज नो स्मोकिंग डे है, इस दिन दुनिया भर में धूम्रपान न करने को लेकर लोगो को जागरुक और प्रोत्साहित किया जाता है। ‘‘नो स्मोकिंग डे‘‘ का उदेद्श्य लोगो को स्मोकिंग की बुरी आदतो से छुटकारा दिलाना होता है। तम्बाकू या सिगरेट एक हानिकारक पदार्थ होता है, जिसके सेवन से कई तरह के रोग हो सकते है, इसका अधिक सेवन गम्भीर बीमारियों को बढ़ावा देता है और शरीर को कमजोर बना देता है। कैन्सर जैसी जानलेवा बीमारी धूम्रपान के कारण होती है, वही हृदय से जुड़ी बीमारियां भी सबसे ज्यादा धूम्रपान सेवन की वजह से होने लगी है।नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम डा0 बी0 सी0 पन्त द्वारा बताया गया कि इस दिन का मुख्य उददेश्य सिगरेट और अन्य तरीको के माध्यम से तम्बाकू सेवन के हानिकारक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में लोगो मे जागरुकता फैलाना है। धूम्रपान करने की बुरी आदत से छुटकारा पाने में धूम्रपान करने वालों की मदद करना महत्वपूर्ण संन्देश है। धूम्रपान छोडने के लियं दुनिया भर के लोगे को प्रोत्साहित करने के लिये हर वर्ष्ा मार्च के दूसरे बुधवार को ‘‘नो स्मोकिंग डे ‘‘के रुप में मनाया जाता है। धूम्रपान या चबाने वाला तम्बाकू सवसे बुरी आदतो मे से एक है जिसे कोई भी अपना सकता है। स्वास्थ्य जोखिम सभी के लिये होता है। अभी भी हजारे 12 से 17 वर्ष की आयु के बीच के युवा प्रत्येक दिन धूम्रपान करना शुरु करते है। धूम्रपान से हृदय रोग, ब्रेकाइटिस, निमोनिया, स्ट्रोक, मधुमेह और कई प्रकार के कैन्सर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है, जिसमे से मुख का कैन्सर आम है। जिसका परिणाम अकाल मृत्यु है। उनके द्वारा कहां गया ‘‘तम्बाकू का शौक किस्तों में मौत‘‘। डा0 पन्त द्वारा सभी को तम्बाकू मुक्त महाअभियान में सच्चे मन के साथ सक्रिय रुप से भाग लेने हेतु शपथ दिलायी गयी। उक्त कार्यक्रम में जय प्रकाश गुप्ता, विवेक मौर्या, कुलदीप श्रीवास्तव एवं एन0सी0 डी0 सेल तथा कार्यालय के सभी अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहें।




