खेल
मैदान फतह: चौधरी नौनिहाल और जैदी इंडोर क्लब की शानदार जीत
प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज हसन टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और जैदी इंडोर क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर 17वीं न्याज हसन टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को खेले गए पहले मैच में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 19.2 ओवर में 159 रन (मयंक दुबे 39, शशांक उपाध्याय 33, अंशुमान पांडेय 30, आदर्श मिश्रा 3/19, नितिन यादव 2/19, प्रियांशु यादव 2/34, रोहित राजपाल 2/35) बनाए। जवाब में जय सेल्स वॉरियर्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन (रोहित राजपाल 49, सिद्धार्थ मिश्रा 18, अभिनव तिवारी 3/21, दीपक यादव 2/13, आदित्य यादव 2/25) पर सिमट गई। अभिनव तिवारी कोचौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब के सचिव एवं अधिवक्ता सत्यव्रत सहाय ने मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।दूसरे मैच में डीएसए क्लब ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन (अनस अहमद 58, गुलशन 35 नाबाद, वर्तुल शुक्ला 34, शशांक मल्होत्रा 19, अखिल कुमार कश्यप 2/24, मयंक मिश्रा 2/29, दिव्यांश यादव 1/15) बनाए। जवाब में जैदी इंडोर क्लब ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन (हर्षित तिवारी 62, शिवांश यादव 48 नाबाद, अखिल कुमार कश्यप 32, आर्यमन ओझा 2/17, ओसामा बिन वसीम, शशांक मेहरोत्रा व मानस भारती एक-एक विकेट) बना लिए। अखिल कुमार कश्यप को पूर्व क्रिकेटर मोहम्म्द आसिफ ने मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया।




