उत्तर प्रदेश

दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायक होगे उपकरण: बीएसए

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने में उपकरण सहायक होंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से उपकरण वितरण का कार्यक्रम चलता रहता है। इसमें ऐसे बच्चों के रजिस्ट्रेशन के बाद विभिन्न ब्लाक में शिविर लगाकर उपकरण वितरण करते हैं।

श्री राम प्रजापति
चित्रकूट। समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरण के लिए बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नया बाजार धनुष चौराहा में शिविर लगाया गया। इसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने बच्चों को 214 उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि यह आयोजन दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में लाने में सहायक साबित होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडने में उपकरण सहायक होंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से उपकरण वितरण का कार्यक्रम चलता रहता है। इसमें ऐसे बच्चों के रजिस्ट्रेशन के बाद विभिन्न ब्लाक में शिविर लगाकर उपकरण वितरण करते हैं। सहायक उपकरण मिल जाने से ऐसे बच्चे बिना किसी की सहायता के भी एक स्थान से दूसरी जगह जाने, सुनने, पढ़ने में सक्षम होंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव ने कहा कि विभाग दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग पेंशन, दुकान के लिए लोन सहित कई प्रकार की योजनाएं संचालित करता है। दिव्यांगजनों को समय समय पर सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। ताकि इनकी अन्य लोगों पर निर्भरता कम से कम हो। यहां पर 214 दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए जिसमें ट्राईसाईकिल 27, ह्वील चेयर 43, सुगम्य केन (छड़ी) एक, रोलेटर तीन, ब्रेलकिट एक, टीएलएम किट 69, हियरिंग एड (सुनने की मशीन) 62, बैशाखी आठ शामिल रहीं। उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वित्त एवं लेखाधिकारी वेद प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्यामसुंदर, सभी स्पेशल एजूकेटर, दिव्यांग बच्चे, अभिभावक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button