उत्तर प्रदेश

शिकायत के बाद भी नहीं सुधरे हालात;अकोढ़ी में अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन योजना

ग्राम पंचायत मुजेहरा खुर्द के अकोढ़ी ग्राम सभा में 'हर घर जल योजना' के तहत पानी की आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित रह गई है।

Dinesh Prajapati ग्राम पंचायत मुजेहरा खुर्द के अकोढ़ी ग्राम सभा में ‘हर घर जल योजना’ के तहत पानी की आपूर्ति केवल कागजों तक सीमित रह गई है। ग्रामीणों को उनके घरों तक पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। खगेश सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई आवेदन दिए हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।सरकार की ‘हर घर जल योजना’ का उद्देश्य हर घर तक निशुल्क पानी पहुंचाना है, लेकिन अकोढ़ी ग्राम सभा में यह योजना ‘अंगूठा दिखावा’ साबित हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल शिकायतकर्ता नहीं, बल्कि पीड़ित भी हैं।इस संबंध में दैनिक भास्कर की टीम ने जल जीवन मिशन के निदेशक पुनीत कुमार गुप्ता से बात की। उन्होंने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है, लेकिन वे आज ही इसकी जांच करवाएंगे। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि यदि पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, तो उसे तत्काल शुरू करवाया जाएगा।शिकायत करने वालों में विनीत सिंह, खगेश सिंह, दिलीप सिंह, ननकू सिंह और चैन बहादुर सिंह सहित कई ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वे मंडला आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button