
(एन.आई.टी. ब्यूरो) लखनऊ : महानिदेशक संरक्षा, रेलवे बोर्ड श्री एच. एस. वर्मा जी ने दिनांक 18.11.2024 को आरडीएसओ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रेल में संरक्षा से सम्बंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं अपने संबोधन में रेल संरक्षा से सम्बंधित सुधारात्मक सुझाव दिए। इस बैठक में श्री उदय बोरवणकर, महानिदेशक, आरडीएसओ ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय रेल से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।