
(एन.आई.टी. ब्यूरो), दिल्ली : बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक चल रही है। शारदा सिन्हा को 26 अक्टूबर को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अब हाल ही में शारदा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर उनके बेटे अंशुमन ने मां का हेल्थ अपडेट दिया। अंशुमन ने बताया कि उनकी हालत खराब है और साथ ही उन्होंने फैंस से अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।बता दें, शारदा सिन्हा अपने छठ पर्व के गीतों के लिए काफी फेमस हैं. बिहार के समस्तीपुर से आने वालीं शारदा का जन्म 1 अक्टूबर, 1952 को हुआ था। उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोक गीत गाए हैं। 1980 में शारदा ने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें छठ पर्व के गानों से मिली।
भोजपुरी और मैथिली के अलावा शारदा ने बॉलीवुड के भी कई फेमस गाने गाए हैं। उन्होंने सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘कहे तो से सजना’,
‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले’ जैसे गाने गाए हैं। शारदा को 1992 में पद्मश्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा की आज 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया