प्रादेशिक

चांदी में तूफानी तेजी, ₹5900 बढ़े दाम; सोने में भी जोरदार उछाल,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी दिखी। हाजिर चांदी 3.13 डॉलर यानी 3.59% बढ़कर 90.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं सोना लगभग 1% उछलकर 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

Devraj Singh

नई दिल्ली| वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सर्राफा बाजार में एक बार फिर जोरदार तेजी (gold silver price hike) देखने को मिली है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में चांदी और सोना दोनों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुरक्षित निवेश की तरफ बढ़ते रुझान ने कीमती धातुओं को सहारा दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी 5,900 रुपए चढ़कर 2,77,900 रुपए (gold price today) प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गई। मंगलवार को यह 2,72,000 रुपए प्रति किलो (silver price today) पर बंद हुई थी। यानी एक ही दिन में करीब 2% की तेजी आई है।सोना भी लगातार पांचवें सत्र में मजबूत रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1,64,200 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले सत्र में इसका भाव 1,63,200 रुपए था। यानी करीब 1% की बढ़त दर्ज हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button