(एन.आई.टी. ब्यूरो) बस्ती, 29 अक्टूॅबर 2024 लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाया कि राष्ट्र की एकता एवं अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की सत्यनिष्ठा से संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, अतिरिक्त अधिकारी, प्रथम रश्मि यादव, एसडीएम न्यायिक मनोज प्रकाश, प्रशासनिक अधिकारी गिरजेश पाल, नाजिर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार, राजेश रंजन, धन्नजय सिंह, श्रवण तिवारी, अशोक मिश्रा तथा कलेक्टेªट के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाया।

Leave a Reply