लखनऊ

28 फरवरी को यहाँ लगेगा पशु मेला, पशुपालकों को मिलेगा मुफ्त उपचार, दवाएं और अन्य सेवाएं

28 फरवरी, 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से जनपद लखनऊ के मजरा- गनियार, ग्राम पंचायत-भौंदरी, विकासखण्ड-मोहनलालगंज में पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर (मण्डल स्तर पर) का आयोजन किया जा रहा है।

गोविन्द प्रजापति लखनऊ: लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश कुमार ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता परक योजनान्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कल दिनांक 28 फरवरी, 2026 को प्रातः 08ः00 बजे से जनपद लखनऊ के मजरा- गनियार, ग्राम पंचायत-भौंदरी, विकासखण्ड-मोहनलालगंज में पं0 दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला/शिविर (मण्डल स्तर पर) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जनपद के पशुपालकों को विभाग द्वारा विभिन्न सुविधाएॅ उपलब्ध करायी जायेगीं। डा0 सुरेश कुमार ने बताया कि शिविर में रोगी पशुओं का अति विशिष्ट उपचार एवं औषधि वितरण, रोग ग्रस्त पशुओं की अल्ट्रासाउण्ड मशीन द्वारा जांच, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान एवं बॉझपन समस्या का निवारण, पशुओं की लघु शल्य चिकित्सा, निःशुल्क पशु टीकाकरण, पशुपालकों को पशुओं के पशुधन बीमा की सुविधा तथा पशुपालकों को पशुओं की उन्नत तकनीक की वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी दी जायेगी। इसके अतिरिक्त मेले/शिविर में पंजीकृत पशुपालकों के पशुओं को निःशुल्क कृमिनाशक दवापान, खनिज लवण (मिनरल मिक्सचर) तथा सकेन्द्रित पशु आहार उपलब्ध कराया जायेगा, पशुपालन के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसर की जानकारी प्रदान की जायेगी। साथ ही अन्य विभागों यथा कृषि, उद्यान मत्स्य आदि के बारे में जानकारी भी दी जायेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वह  मेले/शिविर में अपने अधिक से अधिक पशुओं को लाकर मेले में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button