हेल्थ

होली के त्योहार के मद्देनज़र 108 व 102 एंबुलेंस सेवा हाई अलर्ट पर

सुरेन्द्र कुमार 
मीरजापुर। हलिया क्षेत्र में होली के त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देश के बाद सभी एंबुलेंस कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज संस्था के प्रोग्राम मैनेजर चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि होली के अवसर पर एम्बुलेंस कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। अगर कोई एम्बुलेंस कर्मी किसी भी तरह की लापरवाही करते पाया जाएगा, तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। त्योहार के दौरान सड़क दुर्घटनाएं, झगड़े, जलने की घटनाएं, अचानक तबीयत बिगड़ना या अन्य चिकित्सीय आपात स्थितियों की आशंका को देखते हुए सभी एंबुलेंसों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में एंबुलेंस की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी आपात सूचना पर एंबुलेंस न्यूनतम समय में मौके पर पहुंच सके और मरीज को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही प्रशिक्षित ईएमटी एवं पायलट 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। प्रोग्राम मैनेजर ने लोगों से अपील की है कि होली के त्योहार को सुरक्षित और संयमित ढंग से मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button