उत्तर प्रदेश
हैंडबाल में सदर बाजार ने केन्द्रीय विद्यालय टीम को हराया
चित्रकूट। जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैण्डबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता में विजेता सदर बाजार की टीम ने उपविजेता केन्द्रीय विद्यालय कर्वी को 9-7 से हराया।

संजय कुमार सिंह
चित्रकूट। जनपद स्तरीय जूनियर बालक-बालिका हैण्डबाल, बॉक्सिंग, कुश्ती एवं फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता में विजेता सदर बाजार की टीम ने उपविजेता केन्द्रीय विद्यालय कर्वी को 9-7 से हराया। हैण्डबाल बालिका प्रतियोगिता में विजेता चकौध ने उपविजेता छछेरिया को 5-2 से हराया। फुटबाल बालक प्रतियोगिता में विजेता स्टेडियम ने उपविजेता सीतापुर को 6-4 से हराया। बॉक्सिंग बालक प्रतियोगिता 50 केजी भार में प्रथम भानू, द्वितीय अनिकेत, तृतीय हर्षवर्धन, अदित्य व बॉक्सिंग बालिका प्रतियोगिता 50 केजी भार में प्रथम गारगी, द्वित्तीय दिक्षा, तृतीय साधना, पारुल एवं कुश्ती बालक प्रतियोगिता 70 केजी भार में प्रथम योगेन्द्र, द्वितीय राहुल, तृतीय अभिषेक, दिलीप एवं कुश्ती बालिका प्रतियोगिता 50 केजी भार में प्रथम साधना, द्वितीय पारुल, तृतीय दिक्षा रहे। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल एवं जिला संघ प्रचारक डा लोकेन्द्र ने किया। क्रीडाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि शक्ति प्रताप तोमर, राज कुमार त्रिपाटी, शिवाकान्त पांडेय अदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीकेशन, अंगद सिंह, राजा मिश्रा, श्याम सुन्दर, अख्तर हुसैन, हितेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




