उत्तर प्रदेश

​हर वंचित, शोषित और पीड़ित की मजबूत आवाज बनेगी आरपीआई

पवन भाई गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है।

नैयर आज़म प्रभारी 

लखनऊ l​केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता की जनहितकारी नीतियों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का पार्टी से जुड़ने का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में लखनऊ (कसमंडा अपार्टमेंट) स्थित प्रदेश कार्यालय पर संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत नई नियुक्तियां की गईं।

अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पवन भाई गुप्ता ने स्पष्ट संदेश दिया कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) का मुख्य ध्येय समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना है।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी हर ग्राम पंचायत, ब्लॉक और बूथ स्तर पर उतर रही है। कोई भी शोषित, वंचित या पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या निर्भीक होकर आरपीआई के सामने रख सकता है। माननीय रामदास आठवले जी के मार्गदर्शन में हम इन मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।

पवन भाई गुप्ता ने आगे कहा कि आने वाले समय में रैलियों और बैठकों का दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर की समस्याओं को गहराई से समझा जा सके और हर पीड़ित की आवाज को बुलंद किया जा सके। आरपीआई दिन-रात दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए संकल्पबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों में राम जी ब्लॉक अध्यक्ष, दुबेपुर ब्लॉक (जनपद सुल्तानपुर)

​ राकेश कुमार: विधानसभा अध्यक्ष, अमेठी

राधे श्याम : महामंत्री, ब्लॉक भादर (जनपद अमेठी)

इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ में ग्राम स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां सुनिश्चित की गईं।

​नीलू राजपूत: ग्राम पंचायत अध्यक्ष, नंदना ,माधुरी: ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष, लोधपुरवा,मोहनी राजपूत: ग्राम पंचायत उपाध्यक्ष, लोधपुरवा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button