अपराध

हरियाणा के पूर्व DGP का व्हाॅट्सएप नंबर हैक, परीचितों से मांगे पैसे, भेजे 40 हजार

आईपीएस अधिकारी निर्मल सिंह जुलाई 2005 में हरियाणा के डीजीपी पद पर तैनात हुए थे, जो 31 अक्टूबर 2006 में रिटायर हो गए थे। डीजीपी पद पर रहते हुए वे अंबाला में रेड करने पहुंच गए थे। राजस्थानी वेशभूषा में उन्होंने एक एसएचओ को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

हरियाणा के पूर्व डीजीपी निर्मल सिंह का व्हाॅट्सएप नंबर हैक कर उनके परिचितों को पैसे की डिमांड वाले मैसेज भेजे गए। अधिकांश परिचित तो लैंग्वेज देखकर समझ गए, लेकिन अंबाला एक हेड काॅन्स्टेबल ट्रैप का शिकार हो गए और उन्होंने 40 हजार रुपये भेज दिए।

पूर्व डीजीपी ने साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि 9 मार्च की शाम को करीब 4 बजे उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। उसके बताया कि आप के पास एक पार्सल आया है, उसे रिसीव करने के लिए आप अपने फोन से कॉल करके अपने पार्सल के बारे पता कर सकते हैं।  अधिकांश परिचित तो मैसेज की लैंग्वेज देखकर समझ गए, लेकिन अंबाला के एक हेड काॅन्स्टेबल ने 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पूर्व डीजीपी की शिकायत पर पंचकूला साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईपीएस अधिकारी निर्मल सिंह जुलाई 2005 में हरियाणा के डीजीपी पद पर तैनात हुए थे, जो 31 अक्टूबर 2006 में रिटायर हो गए थे। डीजीपी पद पर रहते हुए वे अंबाला में रेड करने पहुंच गए थे। राजस्थानी वेशभूषा में उन्होंने एक एसएचओ को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button