मनोरंजन

‘हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है’, The 50 में पति विक्रांत संग झगड़ों पर मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी

मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने शो में एक साथ एंट्री की थी. Free Press Journal के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता थी कि कैमरे पर उनकी इमेज कैसी दिखेगी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले से पता था कि शो में उनके बीच झगड़े हो सकते हैं.

Richi Prajapati

 रियलिटी शो ‘द 50’ अब अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है और जैसे-जैसे आखिरी पड़ाव नजदीक आ रहा है, हर गुजरते दिन के साथ कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन भी जारी है. इसी बीच हाल ही में शो से बाहर हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शो के दौरान पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हुए झगड़ों और तलाक तक पहुंच गई अफवाहों पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने इस पूरे मामले पर क्या कहा.

रियलिटी शो में कपल्स को किया जाता है जल्दी जज

मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने शो में एक साथ एंट्री की थी. Free Press Journal के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की चिंता थी कि कैमरे पर उनकी इमेज कैसी दिखेगी, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पहले से पता था कि शो में उनके बीच झगड़े हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि जब कोई कपल रियलिटी शो में आता है, तो दर्शक अक्सर कैमरे पर दिखाई गई केमिस्ट्री या झगड़ों के आधार पर जल्दी ही यह मान लेते हैं कि उनके रिश्ते में बड़ी समस्या है.

मोनालिसा: ‘झगड़े होंगे लेकिन तलाक नहीं’

मोनालिसा ने साफ शब्दों में कहा कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होना बिल्कुल सामान्य बात है और इसका मतलब यह नहीं होता कि रिश्ता टूटने वाला है. उन्होंने कहा, “झगड़े होंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमारे दरवाजे पर तलाक खड़ा है.” उनके मुताबिक उनके और विक्रांत के बीच गलतफहमियां होती हैं, लेकिन वे दोनों हमेशा बैठकर अपने मसले सुलझा लेते हैं.

विक्रांत को लेकर लोगों ने कहा ‘टॉक्सिक’

मोनालिसा ने बताया कि शो के हाल के एक एपिसोड में विक्रांत उन्हें धैर्य के साथ हालात समझाते हुए नजर आए थे. हालांकि दर्शकों ने उस पल को अलग तरीके से लिया क्योंकि पूरा कॉन्टेक्स्ट टीवी पर नहीं दिखाया गया था. उन्होंने कहा कि कुछ दर्शकों ने यह भी कहा कि जब उनके पति उन्हें डांट रहे थे तो उन्हें जवाब देना चाहिए था. वहीं कुछ लोगों ने विक्रांत को ‘टॉक्सिक’ भी कहा. इस पर मोनालिसा ने साफ किया कि यह उनके रिश्ते की आपसी समझ है और उन्हें पता है कि विक्रांत सिर्फ उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे.

‘विक्रांत मजबूत कंटेस्टेंट हैं’

मोनालिसा ने अपने पति की तारीफ करते हुए उन्हें शो का एक मजबूत कंटेस्टेंट बताया. उन्होंने कहा कि विक्रांत इस शो में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं और उन्हें उन पर गर्व है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button