लखनऊ

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में महापौर ने मारा छापा, चलता मिला अवैध कार बाजार, सील

मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक पहुंचने से हजरतगंज पार्किंग परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई।

NIT-NEWS/मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी मल्टीलेवल पार्किंग का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक पहुंचने से हजरतगंज पार्किंग परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम लोगों को काफी असुविधा हो रही थी। इसके अलावा पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। निरीक्षण के दौरान पार्किंग में चल रहे गैराज और कार बाजार को तत्काल प्रभाव से सील करा दिया गया। मेयर के निर्देश पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। छापेमारी के दौरान मौके से लैपटॉप एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध गतिविधियों के संचालन के प्रमाण मिले हैं।केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग पर भी हालात संतोषजनक नहीं पाए गए। पार्किंग परिसर में गंदगी फैली हुई थी और यहां भी अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। मेयर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि आरटीओ अधिकारियों से बात कर कर पार्किंग में लंबे समय से खड़ी गाड़ियों की जांच कर उन्हें जब्त किया जाए।साथ ही पार्किंग परिसर में अवैध रूप से गैराज और कार बाजार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्किंग बाबू की मिलीभगत हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध कार बाजार नगर निगम के पार्किंग बाबू की मिलीभगत से चल रहा था। ऊपर के अधिकारियों को भी उसने मिला रखा था। सूत्रों का कहना है कि दो फरवरी को जब ठेकेदार से नगर निगम ने पार्किंग अपने कब्जे मेंलिया, उस समय भी अवैध कार बाजार चल रहा था, लेकिन हैंडओवर की कागजी खानापूरी कर बाबू ने मामले को दबा लिया। अब जब छापा पड़ा तो यह भी कहा जा रहा है कि पार्किंग के बिना टेंडर ठेके को लेकर भी बाबू ने फाइलों में हेरफेर किया। सूत्रों के मुताबिक, एक महीने के लिए बिना टेंडर पार्किंग संचालन की अनुमति ली गई और बाद में उसमें ”जब तक ठेका न हो” की बात जोड़ दी गई। इसके बाद बाबू एक साल से ठेके को उलझाए रहा। अवैध कार बाजार के लिए ये जिम्मेदार विनीत कुमार सिंह, पार्किंग प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, जोनल अधिकारी अनुराग उपाध्याय, कर अधीक्षक महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पार्किंग में अवैध कार बाजार संचालित होता मिला है। उसे सील कर दिया गया है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। पार्किंग का संचालन बेहतर कराया जाएगा। जो खामियां हैं, उन्हें दूर कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button