उत्तर प्रदेशमनोरंजन

स्टार स्पिनर कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, नवदंपति को दी बधाई

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में शिखर धवन, रवीन्द्र जडेजा, गौतम गंभीर, यशस्वी जयसवाल और राजीव शुक्ला भी लखनऊ पहुंचे हैं.

Kuldeep Yadav Vanshika Reception: टीम इंडिया के धुरंधर स्पिनर कुलदीप यादव का रिसेप्शन मंगलवार 17 मार्च को लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में हुआ। कुलदीप और उनकी पत्नी वंशिका को आशीर्वाद देने खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप यादव ने योगी आदित्यनाथ को देखते ही सबसे पहले उनके पैर छुए। वहीं, उनकी पत्नी वंशिका ने योगी को झुककर प्रणाम किया। बाद में योगी आदित्यनाथ ने वर-वधू को गुलदस्ता और गिफ्ट भेंट किया।सीएम योगी ने बच्ची को खिलाई चॉकलेट भी खिलाईI
कुलदीप यादव के रिसेप्शन के दौरान सीएम योगी ने एक छोटी बच्ची को चॉकलेट भी खिलाई। उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।क्रिकेट जगत के सितारों की एंट्री कुलदीप यादव-वंशिका के रिसेप्शन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, पूर्व ओपनर शिखर धवन, ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। होटल पहुंचते ही इन सभी खिलाड़ियों का फूलों की बारिश के साथ भव्य स्वागत किया गया।
इस ग्रैंड रिसेप्शन में 900 से ज्यादा मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था की गई। VVIP मेहमानों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। होटल परिसर में बम स्क्वॉड तैनात किया गया है। पूरे कार्यक्रम को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button