Blogलखनऊ

सेवानिवृत होकर घर लौटे सेना के जवान प्रेम सिंह यादव का हुआ अभिनंदन, घर में लौटी खुशियां

कस्बा बडेल में सेवानिवृत होकर घर लौटे सेना के जवान प्रेम सिंह यादव का सदर विधायक सुरेश यादव ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर नागरिक अभिनन्दन किया।

गोविन्द प्रजापति
बाराबंकी। कस्बा बडेल में सेवानिवृत होकर घर लौटे सेना के जवान प्रेम सिंह यादव का सदर विधायक सुरेश यादव ने माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर नागरिक अभिनन्दन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक सैनिक जब अपनी सेवा पूरी कर अपनी जन्मभूमि पर लौटता है, तो वह क्षण पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान का होता हैं। बता दें कि शहर के बड़ेल निवासी, भारतीय सेना के सिपाही प्रेम सिंह यादव सेना की गौरवशाली सेवा पूरी कर रिटायर्ड होकर अपनी जन्मभूमि वापस लौटे। सुरेश यादव ने प्रेम यादव का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। विधायक श्री यादव ने कहा कि एक सैनिक अपनी जवानी के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष देश की सीमाओं की रक्षा में समर्पित कर देता है, और उनका सम्मान करना हम सभी का परम कर्तव्य है। तिरंगे की आन, बान, शान की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिक का नागरिक अभिनंदन हैं फौजी कभी रिटायर नहीं होता, वह सदैव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहता है। नागरिक अभिनन्दन पर सेवानिवृत सैनिक के परिजन सहित भारी संख्या मे स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button