उत्तर प्रदेश

सीतापुर में तैनात सुल्तानपुर के जांबाज आरक्षी कपिल दूबे का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

कुड़वार/सुल्तानपुर। बीते दिनों तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती आरक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज कुड़वार/सुल्तानपुर। बीते दिनों तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती आरक्षी की इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आरक्षी की मौत की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शव को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। बता दे कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मढ़हा गांव निवासी कपिल दूबे (35)पुत्र प्रेम शंकर दूबे सीतापुर जिले के तंबौर थाने के दलपतपुर चौकी पर तैनात थे। बीते 21 मार्च को उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार को आरक्षी की मौत हो गई।मौत की सूचना पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सिपाही 2018 बैच का था। देर शाम पैतृक निवास मढ़हा शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह सीओ सिटी सौरभ सामंत व थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने मृतक के घर पहुंच कर शव को सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के बाद सीओ व अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को कंधा देते हुए अंतिम संस्कार के लिए राज घाट कुड़वार रवाना किया। जहां सिपाही का अंतिम संस्कार हुआ। घटना से मृतक की पत्नी अंजली, 03 वर्षीय बेटे, डेढ़ वर्षीय बेटी, भाई कृष्ण कुमार दूबे, राजकुमार दूबे का रो रो कर बुरा हाल है। सीओ सिटी ने बताया कि आरक्षी की मौत से पुलिस विभाग की अपूरणीय क्षति हुई है।जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button