राजनीति

सीएम योगी ने RSS चीफ मोहन भागवत से की मुलाकात, 30 मिनट तक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित शोधार्थी संवाद में कहा कि वैश्वीकरण का मतलब बाजारीकरण से है, जो खतरनाक है। हम वसुधैव कुटुंबकम की बात करते हैं। जब तक सब सुखी नहीं होंगे, एक व्यक्ति सुखी नहीं हो सकता है। जीवन उपभोगवादी नहीं होना चाहिए।

कहा कि पश्चिमी देशों ने जड़वाद फैलाया। उनकी सोच है कि बलशाली बनकर खुद जियो और बाकी को छोड़ दो। जो बाधक बने, उन्हें मिटा दो। यही काम आज अमेरिका, चीन कर रहे हैं। कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में शक्तिशाली होना पड़ेगा। दुनिया तभी मानती है जब सत्य के पीछे शक्ति हो। दूसरे सत्र में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रमुख जन संवाद में विचार व्यक्त किया। उधर, देर शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज पहुंचकर लगभग आधे घंटे तक भागवत से बातचीत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button