लखनऊ

सांसद शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती 15 को*

जयंती समारोह पर भव्य सामाजिक जागरुकता सम्मेलन

गोविन्द प्रजापति 

लखनऊ।भारतीय चौरसिया महासभा के द्वारा विश्वेश्वरैया सभागार में लोक अदालत के जनक व पूर्व सांसद राज्यसभा स्व० शिवदयाल चौरसिया की 123वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया ने आगामी 15 मार्च को स्व० शिवदयाल चौरसिया का जयंती समारोह, शिखर सम्मान व सामाजिक जागरुकता सम्मेलन के भव्य आयोजन की जानकारी दी। साथ ही स्व० शिवदयाल के प्रिय एवं बहुजन नायक स्व० कांशीराम की जयंती 15 मार्च को होने के कारण समाज द्वारा उन्हें भी पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। सभी स्वजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता चौरसिया शिवम चौऋषि, प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट रत्नम चौरसिया, इं० मनीष चौरसिया, दिनेश चौरसिया, अशोक कुमार, शिवम चौरसिया, अजय चौरसिया, शुभम मिश्रा, बाबूराम चौरसिया, अवधेश कुमार समेत आधा सैकड़ा पदाधिकारी मौजूद रहे।भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया ने आगामी 15 मार्च को आयोजित शिखर सम्मान में शामिल होने के लिए चौरसिया समाज के साथ समान विचारधारा के सर्वसमाज से अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button