उत्तर प्रदेश

सरकारी योजनाओं की जानकारी अब कॉल सेंटर पर: डीएम पुलकित गर्ग

उप्र कौशल विकास मिशन में आम जनमानस हेतु स्थापित कौशल कॉल सेन्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अवगत कराया है कि उप्र कौशल विकास मिशन मुख्यालय में 18 फरवरी 2026 को ‘कौशल कॉल सेन्टर’ का उद्घाटन विभागीय मंत्री जी के कर कमलों से किया गया है

संजय कुमार सिंह
चित्रकूट। उप्र कौशल विकास मिशन में आम जनमानस हेतु स्थापित कौशल कॉल सेन्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अवगत कराया है कि उप्र कौशल विकास मिशन मुख्यालय में 18 फरवरी 2026 को ‘कौशल कॉल सेन्टर’ का उद्घाटन विभागीय मंत्री जी के कर कमलों से किया गया है। उक्त कॉल सेन्टर का उद्देश्य आम जनमानस को मिशन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव को प्राप्त करना है। कौशल कॉल सेन्टर का नम्बर 0522-3619292 है।
उक्त के क्रम में यह आवश्यक है कि कौशल कॉल सेन्टर का जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे आम जनमानस को मिशन की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने इस हेतु निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी के माध्यम से तथा विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से कौशल कॉल सेन्टर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button