सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता: राकेश वर्मा
कुर्सी विधानसभा में सपा को मिली मजबूती, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने कई दर्जन कार्यकर्ता पार्टी में शामिल

नैयर आजम
बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के अगौली गांव में एक जनमिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व कारागार मंत्री और पूर्व प्रत्याशी राकेश वर्मा की मौजूदगी में कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम का आयोजन पारख महासंघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजाराम रावत ने किया था। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। राकेश वर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह शक्ति आने वाले चुनावों में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को जनता के बीच उठाने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वर्मा ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कुर्सी से सपा का विधायक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कुर्सी विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव भी उपस्थित थे। उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई और संगठनात्मक एकता पर जोर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी और समर्थक भी मौजूद रहे। यह जनमिलन कार्यक्रम क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विचार-विमर्श का मंच बना। इस आयोजन को कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की बढ़ती सक्रियता और प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे राजेश रावत, रामविलास रावत, राम सुरेश, गजेंद्र रावत, वीरेंद्र, राम सुचित, राम लखन, भानू प्रताप, ननकऊ, राजेंद्र प्रसाद, बृजमोहन, गंगाराम, प्रमोद कुमार, राज कुमार, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, हीरालाल संदीप कुमार समेत पचास लोगों ने सदस्यता ली।




