उत्तर प्रदेश
सदर विधायक की तबियत बिगडी, अस्पताल में भर्ती
NIT-News
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के चित्रकूट विधानसभा के सदस्य अनिल प्रधान की गुरूवार की सुबह अचानक तबियत बिगड गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार घंटे इलाज के बाद तबियत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुटटी मिल गई है।
गुरूवार की सुबह सपा विधायक अनिल प्रधान ने बताया कि उन्हें कमजोरी व पेटदर्द की शिकायत हुई। इसी बीच एक दो बार उल्टी भी हुई। इसकी जानकारी होते ही उनके परिजन व करीबी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ शैलेंद्र कुमार व सर्जन डॉ सुजीत कुमार ने आनन फानन उनका इलाज शुरू कराया। इंजेक्शन के साथ उन्हें ग्लूकोज की बोतल भी चढाई गई। लगभग चार घंटे बाद उनकी हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुटटी कर दी गई। सपा विधायक ने बताया कि इन दिनों सहालग का सीजन चल रहा है और हाल ही में विधानसभा सत्र भी चला। ऐसे में लगातार सत्र और जनता के बीच आने जाने के दौरान भाग दौड में कुछ तबियत खराब हुई। अब वह स्वस्थ्य हैं। आगे के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।



