लखनऊ

श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव सम्पन्न

लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसमें चंद्र प्रकाश जैन ने अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजय प्राप्त की है।

Nayer Azam/लखनऊ। श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर आशियाना की प्रबंधकारिणी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, जिसमें चंद्र प्रकाश जैन ने अध्यक्ष पद पर भारी मतों से विजय प्राप्त की है। चुनाव अधिकारी नलिन राज कासलीवाल, विपिन जैन एवं श्रीमती मनीषा जैन द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, पूरी प्रबंधकारिणी समिति का चयन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। नवगठित समिति के मुख्य पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है- अध्यक्ष – चंद्र प्रकाश जैन मंत्री – अजय जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मनोज कुमार जैन उपाध्यक्ष – अखिलेश जैन कोषाध्यक्ष – शरद कुमार जैन संयुक्त मंत्री – अनूप जैन नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जैन ने कहा यह जीत केवल एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का अवसर है। हमारी प्राथमिकता मंदिर परिसर का सुंदरीकरण, भक्तों के लिए सुविधाओं में विस्तार और मंदिर के आय-व्यय में पूर्ण पारदर्शिता लाना होगी। नवनिर्वाचित समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button