लखनऊ

श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन

श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन

‌गोविन्द प्रजापति 

लखनऊ।भगवान श्री सत्य साई बाबा का दिव्य सन्देश की ‘मरीज अस्पताल जाए बल्कि अस्पताल ही मरीज तक पहुंचे इस सन्देश को चरितार्य करते हुए आज भगवान के पावन आशीर्वाद से श्री सत्य साई सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश व श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल अहमदाबाद व राजकोट, जिन्होंने इस वित्तीय वर्ष में पूरे भारत में 6 हृदय रोग निदान शिविर आयोजित किये और 1500 से ज्यादा सफल ऑपरेशन्स पूर्णता निशुल्क रूप से किये, के सहयोग से दिनाक 15.03.2026, रविवार को चांसलर क्लब, आशियाना, लखनऊ में द्वितीय हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः ४.०० बजे भगवान श्री सत्य साई बाबा की दिव्य उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ इस शिविर का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. मनोज भीमानी, निदेशक, श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल, गुजरात, डॉ. विजय अग्रवाल, प्रख्यात बाल शल्य चिकित्सक सचिन नेब, प्रदेश अध्यक्ष, श्री सत्य साई सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश तथा धनंजय शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री सत्य साई सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के पश्चात लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज व प्रदेश के अन्य जिलों से आए साई भक्तों द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। इसके साथ ही गुजरात के प्रतिष्ठित आठ चिकित्सकों की टीम ‌द्वारा हृदय रोग शिविर का संचालन प्रारंभ किया गया।

इस शिविर में रोगियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। 400 से अधिक रोगियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, साथ ही लगभग 1000 ऐसे रोगी भी शिविर में उपस्थित हुए जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सके थे।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, उच्च न्यायालय, लखनऊ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने अपने उ‌द्बोधन में भगवान श्री सत्य साई बाबा की शिक्षाओं एवं मानवता के कल्याण हेतु प्रारंभ की गई उनकी विभिन्न सेवाओं और परोपकारी परियोजनाओं का उल्लेख किया।

डॉ. मनोज भीमानी, निदेशक, श्री सत्य साई हार्ट अस्पताल, गुजरात ने अपने राम्बोधन में आये हुए उपस्थित जनों व रोगियों को अस्पताल ‌द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क व्यवस्थाएँ व सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। तत पश्चात् संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन नेब ने अपने सम्बोधन में इस शिविर के आयोजन में संगठन के साई भक्तो दवारा किये गए प्रयासी की प्रशंसा की और उनको प्रोत्साहित किया।

भगवान बाबा का संदेश है “Love All, Serve All (सबसे प्रेम करो, सबकी सेवा करो)। उनकी इसी शिक्षा को केंद्र में रखते हुए यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क आयोजित किया गया। इस शिविर से उत्तर प्रदेश के 500 से अधिक रोगियों ने लाभ प्राप्त किया। ये अधिकांशल समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से थे, जिनके लिए हृदय रोग का उपचार या ऑपरेशन कराना संभव नहीं था।

65 वर्ष तक की आयु के ऐसे रोगियों, जो CABG, PDA, MVR. ASD आदि हृदय रोगों से पीड़ित थे, का गहन परीक्षण 24 ECHO ‌द्वारा किया गया और उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इनमें से 180 रोगियों, जिन्हें शल्य चिकित्सा की अत्यंत आवश्यकता थी, उन्हें श्री सत्य साई अस्पताल, अहमदाबाद एवं राजकोट में ऑपरेशन हेतु तिथियाँ प्रदान की गई। यह समस्त शल्य चिकित्सा भी पूर्णतः निःशुल्क संपन्न की जाएगी।

शिविर के दौरान भगवान श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव वर्ष के अंतर्गत निरंतर 100 भजनों का आयोजन भी किया गया, जिसमें कानपुर, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ व प्रदेश के अन्य जिलों की भजन मंडलियों ने आग लेकर मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। इन अजनों से समस्त वातावरण दिव्य आध्यात्मिक अजी से ओतप्रोत हो गया और उपस्थित सभी श्र‌द्धालुओं ने उस दिव्यता का अनुभव किया।

दूर-दराज से आने वाले रोगियों के लिए 14.03.2026 की रात्रि में निःशुल्क आवास की व्यवस्था भी की गई थी। रोगियों एवं उनके परिजनो (लगभग 1200 लोगों) के लिए रात्रि भोजन, अगले दिन का नाश्ता तथा दोपहर का भोजन भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। सभी उपस्थित जनों ने संगठन द‌द्वारा आयोजित इस निःशुल्क हृदय जांच शिविर तथा की गई व्यवस्थाओं की हृदय से प्रशंसा की।श्री सत्य साई सेवा संगठन, लखनऊ के जिला अध्यक्ष अजय कपूर के ‌द्वारा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि गण, राजकोट व अहमदाबाद से आये हार्ट हॉस्पिटल के सभी चिकित्सक, प्रदेश श्री सत्य साई सेवा संगठन के सभी सेवाकलौ एवं उपस्थित मरीज व आये हुए उनके परिवार जन को धन्यवाद ज्ञापित किया।भगवान की मंगल आरती के साथ यह शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button