उत्तर प्रदेश

शिक्षा व्यक्तिगत सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है- डॉ०रंगनाथ तिवारी

उच्च प्राथमिक विद्यालय डडवा,संत कबीर नगर में चल रहे गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी०जी० कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" विषय पर स्वयंसेवियों द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

न्यू इनफार्मेशन न्यूज़ 

संत कबीर नगर 10 मार्च  उच्च प्राथमिक विद्यालय डडवा,संत कबीर नगर में चल रहे गंगा देवी कपिलदेव तिवारी पी०जी० कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” विषय पर स्वयंसेवियों द्वारा भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवियों ने पूरे गांव में अलग-अलग टोलिया बनाकर अनेक प्रकार के स्लोगनों,पोस्टरों आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

भोजनोंपरान्त द्वितीय सत्र में “साक्षरता का महत्व”विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ०रंगनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा व्यक्तिगत,सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कौशल ज्ञान और सामाजिक भागीदारी की एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता अतुल कृष्ण मिश्रा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि साक्षरता किसी भाषा में समझ के साथ-साथ पढ़ने,लिखने और बुनियादी गणना करने की क्षमता से है,जो प्रभावी संवाद और व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है ।सरदार वल्लभ भाई पटेल इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनीत गौड़ ने कहा कि शिक्षा सांस्कृतिक बाधाओं को तोड़कर संचार को बेहतर बनाने की क्षमता के रूप में संपूर्ण मानवता के लिए निर्णायक भूमिका निभाती है इस अवसर पर अनेक स्वयंसेवियों जैसे दीपांजलि पाण्डेय,श्रद्धा सिंह,संजना , अंतिमा,नूर मोहम्मद,आदित्य तिवारी आदि ने अपने विचार रखें।कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता हरिशंकर शुक्ला जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button