शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री का आभार जताया:ऊर्जा मंत्री
मऊ के चिरैयाकोट रानीपुर स्थित मंगलम भवन में आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

दिनेश प्रजापति
मऊ के चिरैयाकोट रानीपुर स्थित मंगलम भवन में आदर्श शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन मऊ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। यह आभार मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा, मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को ससुराल में समायोजन की घोषणा के बाद जताया गया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बलिराम चंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनमें मानदेय में वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा का प्रावधान, शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में वापसी और महिला शिक्षामित्रों का उनके ससुराल वाले जिले में समायोजन शामिल है। कार्यक्रम में शिक्षामित्र संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। परमेंद्र, अजय, महेश, सोमेश्वर, कल्पनाथ, राधेश्याम, ऋषिकेश, राकेश, देवेश, बृजेश, श्रवण, संतोष, अनिल, यशवंत, सूरज और अभय सहित सभी जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी शामिल थे।




