शराब के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, मजा बन जाएगी सजा!
शरीर कुछ कॉम्बिनेशन पर अलग तरह से रिएक्ट करता है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो पेट और मूड दोनों खराब हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे पांच फूड और अल्कोहल कॉम्बिनेशन, जिन्हें साथ लेने से बचना बेहतर है. तो चलिए जानते हैं कि शराब के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

Puja Vimal
हम सभी को खाने के साथ एक अच्छी ड्रिंक पसंद होती है, लेकिन कई बार ये परफेक्ट लगने वाला कॉम्बिनेशन उल्टा असर कर सकता है. सोचिए, आप चॉकलेट डेजर्ट खा रहे हैं और साथ में रेड वाइन पी रहे हैं, और थोड़ी देर बाद पेट फूलना, अपच या एसिडिटी शुरू हो जाए. जर्नल ऑफ पब्लिक हेल्थ ( Journal of Public Health) में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, शराब के साथ कुछ तरह के फूड लेने से कम समय में सेहत पर असर पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीन्स, ब्रेड या कैफीन वाली ड्रिंक्स के साथ शराब लेने से पाचन धीमा हो सकता है, पोषक तत्वों का अवशोषण कम हो सकता है और गैस या ब्लोटिंग जैसी दिक्कत हो सकती है. साफ है कि बात सिर्फ स्वाद की नहीं है, शरीर कुछ कॉम्बिनेशन पर अलग तरह से रिएक्ट करता है. अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो पेट और मूड दोनों खराब हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे पांच फूड और अल्कोहल कॉम्बिनेशन, जिन्हें साथ लेने से बचना बेहतर है. तो चलिए जानते हैं कि शराब के साथ किन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
1. ब्रेड और बीयर
बीयर और ब्रेड दोनों में यीस्ट होता है. इन्हें साथ लेने से गैस और ब्लोटिंग बढ़ सकती है. ये पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं, जिससे असहजता महसूस हो सकती है. अगर बीयर पी रहे हैं, तो इसे ग्रिल्ड सब्जियों, सलाद या लीन प्रोटीन के साथ लें.
2. चॉकलेट और शराब
डार्क चॉकलेट में कैफीन और कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो पेट में जलन कर सकते हैं. शराब के साथ लेने पर गैस, एसिडिटी या रिफ्लक्स बढ़ सकता है. अगर लेना ही है तो कम मात्रा में लें या अलग-अलग समय पर खाएं. साथ में पानी पीना भी मददगार हो सकता है.
3. बीन्स या दाल और शराब
बीन्स और दाल फाइबर से भरपूर होती हैं, लेकिन पचने में समय लेती हैं. शराब के साथ लेने पर पाचन और धीमा हो सकता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग बढ़ सकती है. बेहतर है कि दाल वाले भारी खाने के साथ शराब न लें.
4. कैफीन वाली ड्रिंक्स और शराब
कॉफी या एनर्जी ड्रिंक के साथ शराब लेने से आपको लगेगा कि आप ज्यादा सतर्क हैं, लेकिन असल में शरीर पर शराब का असर बना रहता है. इससे जरूरत से ज्यादा पीने का खतरा बढ़ जाता है.
5. नमकीन चीजें और शराब
चिप्स, फ्राइज या नमकीन नट्स प्यास बढ़ाते हैं, जिससे आप ज्यादा शराब पी सकते हैं. ज्यादा नमक शरीर को डिहाइड्रेट करता है और हैंगओवर को और खराब बना सकता है.
खाने और शराब को समझदारी से मिलाना बहुत जरूरी है. गलत कॉम्बिनेशन से बचकर आप पेट की दिक्कत, डिहाइड्रेशन और ओवरड्रिंकिंग से बच सकते हैं. सही चुनाव करें, ताकि मजा भी आए और सेहत भी ठीक रहे.




