राजनीति

विरोधियों ने अपना दल एस तोड़ने का बहुत प्रयास किया- आशीष पटेल 

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा है आज हम सब के लिए गौरव की बात है जनता की समस्याओं के निस्तारण करने के लिए नगर पंचायत जनता को समर्पित हो रही हैं। नगर पंचायत का बहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ अपना दल एस की उपजाऊ जमीन है हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। जो लोग ये पूछते है अपना दल क्या किया है जनता के लिए मैं उनको बताना चाहता हूं सैनिक स्कूल में आरक्षण, नीट परिक्षा में आरक्षण लागू कराने के मांग संसद में करती है और उसे लागू कराने का काम करती है।
आज नगर पंचायत कार्यालय मांधाता में आज उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल का आगमन हुआ। मंत्री श्री पटेल द्वारा नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि अपना दल को तोड़ने का काम विरोधियों ने खूब किया। जितना तोड़ना चाहते थे अपना दल एस उसकी दुगुनी ताकत से आज आगे बढ़ रहा है।
इस मौके पर जीत पटेल पटेल विधायक, राजकुमार पटेल जिला अध्यक्ष, इंद्र कली पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष, बादल पटेल अध्यक्ष प्रतिनिधि, कुलदीप पटेल, माता लक्खू चौधरी, मुस्ताक तूफान पटेल, अहमद, जितेंद्र पटेल , मिथिलेश सिंह, कुशाग्र श्रीवास्तव, राजू सेठ, आशा देवी, विनोद पटेल, योगेश पटेल, परमानंद मिश्र विजय सिंह, अरविंद मौर्या सचिव, संजीव गहलौत जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button