खेल

विप्लव स्पोर्टिंग ए ने 3-2 से जीती क्रिकेट सीरीज

Vijay Yadav
प्रयागराज। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ए ने विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी को दो रन से हराकर पांच मैच की सद्भावना क्रिकेट सीरीज में 3-2 से कब्जा जमाया। दारागंज परेड मैदान पर खेले गए सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ए ने 15 ओवर में 96 रन (त्रियाहू शर्मा 19 नाबाद, शरद 17, शिवेश 14, कृतार्थ 2/14, अक्षय सोनकर 2/23, समर सिंह, अतुल, ऋषि सिंह व विहान कृष्णा एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में विप्लव स्पोर्टिंग क्लब बी की टीम 20 ओवर में 94 रन (कृतार्थ 14 नाबाद, अक्षय सोनकर 12, अतुल 11, अनादि मिश्रा 2/05, शरद 2/13, शिखर मिश्रा 2/23, शिवेश व अर्श एक-एक विकेट) पर सिमट गई।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सीडीए पेंशन कार्यालय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान नीरज शुक्ला ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये। शरद यादव को फाइनल का मैन ऑफ द मैच, अतुल मौर्य को बेस्ट बैटर, वेहान कृष्णा को बेस्ट बॉलर और शिखर मिश्रा को बेस्ट फील्डर चुना गया। क्रिकेट कोच अजय कुशवाहा और उत्पल दास ने अतिथियों का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button