उत्तर प्रदेश
विद्यालयों में बाहरी लोगों की एंट्री पर सख्ती की मांग
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

बलराम सिंह
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि विद्यालय समय के दौरान बाहरी लोगों के आने से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।संघ ने मांग की कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का विद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति विद्यालय में प्रवेश करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यालयों में सुरक्षित और अनुशासित माहौल बना रहे।इस दौरान नीरज वर्मा, विजय सिंह यादव, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर चौधरी, विनय शुक्ला, सौरभ वर्मा, रवि कुमार, चंद्रशेखर सिंह, विशेष कुमार सिंह, आदर्श सिंह सहित कई शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।




