उत्तर प्रदेश
वाराणसी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले की इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी
ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले में राखी सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने यह तारीख तय की।

विजय कुमार यादव
ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वेक्षण मामले में राखी सिंह की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने यह तारीख तय की। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने को लेकर दायर याचिका में अगली सुनवाई की तिथि तय की। इस संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट को बताया गया कि किसी भी सर्वेक्षण संबंधी आदेश दिए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का स्थगनादेश यथावत है। यह जानकारी याची के अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने दी। ज्ञानवापी स्थित वुजुखाने के भारतीय पुरातत्व सर्वे एएसआइ से वैज्ञानिक सर्वेक्षण करवाने संबंधी राखी सिंह ने पुनरीक्षण याचिका दायर की है।




