
(एन.आई.टी. ब्यूरो), वाराणसी : हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई-बहन को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, घटना की जानकार मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। चौबेपुर थाना के जाल्हूपुर-बलुआ मार्ग पर शंकरपुर गांव के समीप बीती रात मैजिक गाड़ी से टक्कर लगने से बाइक पर सवार प्रज्ञा सिंह (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भाई प्रज्वल (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मैजिक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। चंदौली जिले के बलुआ थानांतर्गत खण्डवारी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र प्रज्वल व पुत्री प्रज्ञा बाइक से वाराणसी कपड़ा खरीदने गए थे। खरीदारी करने के पश्चात भाई-बहन दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बलुआ-चंद्रा मार्ग पर शंकरपुर गौरा कलां बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही मैजिक यूपी (65 बीटी 9637) ने धक्का मार दिया, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रज्ञा (21) की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल प्रज्वल को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मैजिक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।