उत्तर प्रदेश

वाराणसी में वरुणा एक्सप्रेस को मिले नए ठहराव: शिवपुर में रुकेगी ट्रेन,

 काशी के वरुणा पार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Surendra Kumar वाराणसी। काशी के वरुणा पार क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सहमति के बाद ट्रेन संख्या 20401 वाराणसी-लखनऊ वरुणा एक्सप्रेस का ठहराव 6 मार्च (शुक्रवार) से शिवपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो जाएगा। जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार सुबह 5.45 बजे शिवपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उल्लेखनीय है कि वापसी में लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 20402 भी शिवपुर स्टेशन पर ठहराव करेगी। यह निर्णय स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा, क्योंकि इससे वरुणा पार क्षेत्र के यात्रियों को वाराणसी जंक्शन जाने की आवश्यकता कम होगी और समय की बचत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button