वन्दे भारत’ के तत्वावधान में बलिदान दिवस का आयोजन, संस्कार व संस्कृति का संदेश
वन्दे भारत (संस्कार संस्कृति संवाहक) के तत्वावधान में चित्रगुप्त इण्टर कालेज के छात्रों के साथ सेनानी भवन में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया

बलराम सिंह मुरादाबाद । वन्दे भारत (संस्कार संस्कृति संवाहक) के तत्वावधान में चित्रगुप्त इण्टर कालेज के छात्रों के साथ सेनानी भवन में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। डा. नवनीत गोस्वामी जी के कुशल नेतृत्व में छात्र प्रिंस और ध्रुव ने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव का चित्र बनाकर सभी को भावुक कर दिया। तीनों महान क्रांतिकारियों की मूर्ति पर अंगवस्त्र अर्पित कर उनको नमन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल हरि गुप्ता ने तथा संचालन शुभम त्यागी ने किया। वन्दे भारत के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं मुख्य वक्ता धवल दीक्षित ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 23 मार्च को पूरे राष्ट्र में बलिदान दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन महान वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। बलिदान दिवस भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव एवं उन सभी वीरों के सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने त्याग और अपने बलिदान से देश की स्वतंत्रता की राह को आसान बनाया । यह दिवस, हमें उनकी वीरता, साहस और बलिदान का स्मरण कराता है और देशभक्ति की भावना को प्रत्येक ह्रदय में जाग्रत करता है ।बलिदान दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारे दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का एक माध्यम है। यह हमें सिखाता है कि देश के लिए किया गया हर छोटा-बड़ा योगदान महत्वपूर्ण होता है । जब हम इन वीरों को नमन करते हैं, तो हम अपने कर्तव्यों को भी समझते हैं और एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हैं । यही बलिदान दिवस का सच्चा अर्थ और महत्व है। कार्यक्रम में राजीव पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महानुभाव का आभार व्यक्त किया।



