प्रादेशिक

लाल, हरा, पीला, गुलाबी… राहुल गांधी ने जमकर खेली होली, मनोज तिवारी ने गाने से समा बांधा

Sanjay Kumar देशभर के नेताओं ने भी जमकर होली खेली. राहुल गांधी का चेहरा लाल, हरे, पीले, गुलाबी रंगों से रंगा दिखा. वह लोगों से मिले और चेहरे पर रंग भी लगाया. दिल्ली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने घर पर लोगों के साथ होली खेली और गाया तो पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई का भी जिक्र कर दिया.
भोजपुरी स्टार ने गाया- सारी दुनिया युद्ध लड़त बा. ऐ भैया. सारी दुनिया युद्ध लड़त बा. और भारत में अबीर बरसइले बा. 
वीडियो में देखिए कैसे नेताओं, गायकों समेत देशभर के लोगों ने होली का त्योहार मनाया. सबसे पहले राहुल गांधी की तस्वीर देखिए. मीडिया के कैमरे देख लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सामने आए और बोले- सभी को होली की शुभकामनाएं. प्यार भरी, नफरत मिटाने वाली होली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button