लव जिहाद पर वार? बिना मां-बाप को बताए नहीं हो सकेगा प्रेम विवाह, गुजरात सरकार ने पेश किया नया मैरिज

गुजरात सरकार ने हाल ही में विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन के लिए एक नया मसौदा पेश किया है। इस प्रस्तावित बदलाव का मुख्य उद्देश्य प्रेमगुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी शुक्रवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव मुंबई के मंच पर थे.
पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया कि ‘लव जिहाद’ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधर्मी इतने निर्भीक हो गए हैं कि वे बहन-बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाकर ले जा रहे हैं।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यूपी के इटावा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘हमारे यहां ‘लव जिहाद’ चल रहा है और विधर्मियों की इतनी हिम्मत हो गई है कि भाई के रहते बहन को उठाकर ले जाते हैं, पिता के रहते बेटियों को उठाकर ले जाते हैं, और पति के रहते पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर ले जाते हैं। वे अपने झूठे नाम बताते हैं और मातृशक्ति का भाव बिगाड़कर उन्हें अपने यहां ले जाते हैं, जबकि हमारे यहां के पुरुष सोते रह जाते हैं, जो हमारे लिए शर्म की बात है।’
प्रज्ञा ठाकुर ने सनातन धर्म के अनुयायियों को सलाह देते हुए आगे कहा कि सनातन धर्म के अनुयायियों को अपने धर्म, समुदाय और महिलाओं की गरिमा तथा सुरक्षा के प्रति सजग और संगठित रहना चाहिए। यदि किसी भी तरह की अनैतिक या आपराधिक घटना सामने आती है, जिससे किसी सनातनी महिला का अपमान या उत्पीड़न होता है, तो हमें कानूनी, सामाजिक और आत्म-रक्षा के सभी प्रभावी साधनों का उपयोग करना चाहिए।




