उत्तर प्रदेशखेल
लगातार तीसरी जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी फ़ाइनल में

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। राजीव गांधी नेशनल एविएशन विश्विद्यालय, राय बरेली, उत्तर प्रदेश में प्रारम्भ हुए उड़ान- स्पोर्ट्स फेस्ट फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम ने मेजबान राजीव गाँधी राष्ट्रीय एविएशन विश्वविद्यालय रायबरेली को 2-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत के साथ फ़ाइनल में प्रवेश किया।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की ओर से रोहित ने अनिकेत के क्रॉस एवं भाविश्य ने हर्षित के पास पर मैच के दूसरे हाफ में गोल किया एवं टीम को फ़ाइनल मे पहुंचाया।
नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की विजेता टीम में हर्षित ओझा (कप्तान), अनिकेत मौर्या, श्लोक सिंह, वेदांत त्रिपाठी, अलोक प्रजापति (उप कप्तान), जयनाथ मिश्रा, रोहित पांडेय, रोहित (गोलकीपर), पियूष कुमार, दीपक, विशाल धर्मवाल, भाविसया शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष , सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा और मैनेजर राज कुमार रहे।




