उत्तर प्रदेश

लखनऊ में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, जॉय बनर्जी बोले- ‘पार्टी हर वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध’

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने लखनऊ में जनसंवाद और सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें श्रमिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और शोषित वंचितों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने लखनऊ में जनसंवाद और सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें श्रमिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और शोषित वंचितों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा जी की विचार धारा एवं नीतियों से प्रेरित होकर भारी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी ने कहा कि पार्टी इन वर्गों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और केंद्र/प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमिता बनर्जी ने महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश अध्यक्ष पटेल अशोक कुमार विश्वास ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर विभिन्न जन समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह, प्रदेश सचिव पंकज कुमार, जिला अध्यक्ष लखनऊ अरविंद सिंह, महानगर अध्यक्ष लखनऊ शादाब अली, रहमान खान, अजय सिंह, अनुभव सिंह, रामनिवास समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button