लखनऊ में बिरियानी का स्वर्ग कहते है , कीमत सिर्फ 30 रुपए, हर रोज बिक जाता है 2 हंडा वेज और नानवेज दोनों

(एन.आई.टी. ब्यूरो) गोविन्द प्रजापति
लखनऊ का फेमस भोजन : संजय सिंह राठौर बिरयानी के शौकीन हमेशा सिकंदराबादी बिरयानीऔर वेज नानवेज की बड़ी तारीफ करतें है I घूमने-फिरने के साथ ही खाने-पीने का शौक रखने वालों के लिए लखनऊ किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको एक से बढ़कर एक लजीज पकवान खाने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे ऐसी जगह के बारे में जहां आपको जरूर जाना चाहिए।

लखनऊ और स्वाद

अगर आप लखनऊ घूमने गए हों या फिर लखनऊ में ही रहते हों तो आपको वहां पर मशहूर से मशहूर खाने पीने की दुकानें मिल जाएंगी। लेकिन, आज हम आपको जो जगह बताएंगे वो बिरयानी के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट है।

सिकंदराबादी वेज बिरियानी

अगर आप शाकाहारी हैं और वेज बिरयानी के शौकीन हैं तो फटाफट से आप सिकंदराबादी वेज बिरियानी कॉर्नर पर पहुंच जाएं। यहां पर आपको स्वाद का अनूठा जायका मिल जाएगा।

जमकर बिकती है वेज बिरयानी

सिकंदराबादी वेज बिरयानी कॉर्नर में लोग बड़े ही चाव से बिरयानी खाते हैं। बिरयानी का क्रेज यहां ऐसा है कि प्रति दिन यहां दो हंडा वेज बिरयानी की बिक्री आसानी से हो जाती है।

400 लोग आते हैं

यहां बिरयानी के लिए आपको भीड़भाड़ भी देखने को मिल जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक आप यहां आ सकते हैं जहां हर रोज तकरीबन 400 लोग बिरयानी खाते हैं।

कीमत है कम

यहां 20 रुपए में हाफ और 30 रुपए में फुल प्लेट वेज बिरयानी आपको मिल जाएगी जो मटर और सोयाबीन से भरपूर होती है। स्वाद के साथ ही बिरयानी की महक भी अनोखी होती है।

दुकान का पता-

बिरयानी के शौकीन लोगों को लखनऊ के गोमती नगर इलाके में जाना होगा। विभूति खंड समिट बिल्डिंग के पास सिकंदराबादी वेज बिरयानी के नाम से आपको ये फूट कॉर्नर मिल जाएगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *