लखनऊ

लखनऊ में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

नेशनल पीजी कॉलेज में आज शराबबंदी संघर्ष समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।

संजय कुमार सिंह /लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में आज शराबबंदी संघर्ष समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर (07 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026) के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में मोतीलाल मेमोरियल मैदान में सफाई अभियान से किया गया। इसके पश्चात मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर प्रार्थना “ऐ मालिक तेरे बंदे हम” के साथ प्रथम सत्र का विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान कावेरी, नर्मदा और गोमती टीमों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शराबबंदी संघर्ष समिति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़, पढ़ाई का दबाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं कई बार युवाओं को नशे की ओर धकेल देती हैं। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति को गंभीर बीमारियों जैसे फेफड़ों के रोग, हृदय रोग, स्ट्रोक, कैंसर तथा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की ओर ले जाता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर होना चाहिए।
इस अवसर पर शराबबंदी संघर्ष समिति से श्रीमती हलीमा अज़ीम, फहद हसन और कैफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शराबबंदी संघर्ष समिति की ओर से सभी टीम लीडर एवं कप्तानों को ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षकगण—डॉ. श्वेता, डॉ. गौरवी, डॉ. सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक, डॉ. ऋतु जैन और डॉ. संतोष यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button