रोजगार

लखनऊ में अग्निवीर जीडी के लिए उमड़ा युवाओं का सैलाब! 758 अभ्यर्थियों ने दिखाई दमखम

अग्निवीर बनने को युवाओं ने दिखाया दम, दौड़ का सही समय बता रही डिजिटल वॉच

छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने दम दिखाया। सर्द हवाओं के बीच देश भक्ति गीतों की धुन ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

निदेशक सेना भर्ती कर्नल अजय पटियाल ने बताया कि इस बार दौड़ का सही समय बताने के लिए डिजिटल वॉच की व्यवस्था की गई है। इस बार युवाओं को हाथ में एडमिट कार्ड लेकर नहीं दौड़ना पड़ रहा है। उनके हाथ में रोल नंबर जैसी जानकारी देने वाले बैंड लगाए गए हैं। पहली बार कमांड कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे से हर क्षेत्र की निगरानी हो रही है।

आज अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) श्रेणी के लिए भर्ती कार्यालय (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के अंतर्गत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तथा बांदा जिले के अंतर्गत बांदा, बबेरू, अतर्रा, नरैनी और पैलानी तहसीलों के लिए भर्ती रैली आयोजित हो रही है।


आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) लखनऊ के तहत उत्तर प्रदेश के 13 जिले- औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है, जिसका मकसद सशस्त्र बलों के लिए सबसे अच्छे व योग्य अभ्यर्थियों का चयन करना है।

सेना भर्ती मुख्यालय यूपी उत्तराखंड के एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने बताया कि सिविल प्रशासन, पुलिस ने बहुत सहयोग किया। हमारी रिक्रूटिंग मेल पॉपुलेशन 17 से 18 प्रतिशत हैं। इस रैली में 12300 की प्रवेश पत्र भेजा था। आज नौवें दिन तक आठ से नौ हजार युवाओं ने हिस्सा लिया है। कल ही सेना भर्ती 2027 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है, सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button