उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु विधिक सेवा वाहन को दिखाई हरी झंडी

विधिक सेवा वाहन के माध्यम से आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों एवं दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को लोक अदालत की प्रक्रिया, लाभ और महत्व के बारे में जागरूक करेगा।

संजय कुमार सिंह लखनऊ: जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ माननीय मलखान सिंह ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर से विधिक सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया गया है।विधिक सेवा वाहन के माध्यम से आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। वाहन जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों एवं दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को लोक अदालत की प्रक्रिया, लाभ और महत्व के बारे में जागरूक करेगा।इसके साथ ही यह वाहन राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान 2.0 के प्रचार-प्रसार का कार्य भी करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग वैकल्पिक विवाद निस्तारण की प्रक्रिया से जुड़ सकें और त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्राप्त कर सकें।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनसामान्य को विधिक सेवाओं से जोड़ना तथा लोक अदालतों में अधिकाधिक वादों का निस्तारण सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button