उत्तर प्रदेश

रफ्तार और नशे का जानलेवा कॉम्बिनेशन: बीघापुर चौराहे पर बेकाबू कार ने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, टला बड़ा हादसा

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

लखनऊ। थाना माल क्षेत्र के अंतर्गत बीघापुर चौराहे पर 7 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया, जब नशे में धुत एक कार चालक ने अपनी बेकाबू रफ्तार से सड़क किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी को ज़ोरदार टक्कर मार दी। गलीमत यह रही कि गाड़ी में उस समय कोई सवार नहीं था,जो पड़ोस में दुकान पर ब3थे 5 लोग बाल बाल बचे वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी। 10 से 15 मीटर दूर खड़ी कार को मारी टक्कर चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैगनआर (UP 32 ST 0143) मुख्य सड़क से करीब 15 मीटर दूर सुरक्षित स्थान पर खड़ी थी। तभी नशे की हालत में वाहन चला रहे सुजीत साहू ने अपनी कार (UP 32 JC 1177) से अनियंत्रित होकर खड़ी वैगनआर में इतनी भीषण टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए।

नशे में चूर था चालक सुजीत साहू घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि आरोपी चालक सुजीत साहू नशे की हालत में पूरी तरह धुत था और उसे वाहन पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं था। इस जोरदार टक्कर के बाद वैगनआर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त (Total Loss) हो गई है पुलिस कार्रवाई और ग्रामीणों का आक्रोश सूचना पाकर मौके पर पहुँची थाना माल पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। और मौके पर मौजूद सदस्यों के अनुसार एक बात राखी गई आपके नुकसान की भरपाई की जाएगी लेकिन अभी तक कोई भरपाई नहीं की गई है ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि नशेड़ी चालक सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बना रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि आरोपी चालक सुजीत साहू का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराकर उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button