उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के करीब 22 हजार मदरसा शिक्षकों को राहत

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के करीब 22 हजार मदरसा शिक्षकों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

नैयर आज़म 

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के करीब 22 हजार मदरसा शिक्षकों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। ये वे शिक्षक हैं, जो मदरसा आधुनिकीकरण योजना बंद होने के बाद पिछले दो साल से अधिक समय से बेरोजगार थे।

सरकार अब इन शिक्षकों को मदरसा शिक्षा प्रणाली के भीतर ही समायोजित करने के विकल्पों पर काम कर रही है, ताकि उनके अनुभव और योगदान को व्यर्थ न जाने दिया जाए। दानिश आजाद अंसारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा सुधार में इन शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाएगा।यह फैसला न केवल हजारों शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button