प्रादेशिक

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा “महिला विशेष हिंदी कार्यशाला” का आयोजन

श्री आशीष पाण्डेय, बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, तथा श्री नितेश रंजन,बैंक के कार्यपालक निदेशक,की गरिमामयी उपस्थिति में इस समारोह का आयोजन किया गया.

Anand Ghose /मुम्बई : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय में एक दिवसीय “महिला विशेष हिंदी कार्यशाला” का आयोजन किया गया. श्री आशीष पाण्डेय, बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, तथा श्री नितेश रंजन,बैंक के कार्यपालक निदेशक,की गरिमामयी उपस्थिति में इस समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर, श्री हरीश सिंह चौहान, भारत सरकार के गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, नवी मुंबई के उप निदेशक (कार्यान्वयन) एवं कार्यालय प्रमुख, मुख्य अतिथि रहे; जबकि सुश्री चित्रा देसाई, लेखिका एवं अधिवक्ता, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान, बैंक में हिंदी के प्रचार-प्रसार और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला कार्यपालकों को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालकों द्वारा बैंकिंग कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर ज़ोर दिया और बताया कि इस डिजिटल युग में, ई-टूल्स और तकनीकी संसाधनों के उपयोग से राजभाषा में कार्य करना अधिक सरल और प्रभावी हो गया है. उन्होंने ग्राहक सेवा में मातृभाषा और क्षेत्रीय भाषाओं की भूमिका को रेखांकित किया, तथा महिला नेतृत्व विकास, बदलते बैंकिंग परिदृश्य और कार्य संस्कृति में समन्वय के महत्व पर ज़ोर दिया.
मुख्य अतिथि, श्री हरीश सिंह चौहान द्वारा भारत सरकार के राजभाषा नियमों और अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इस अवसर पर विशेष अतिथि, सुश्री चित्रा देसाई ने “महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया. इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना था तथा महिला कर्मचारियों को प्रेरित एवं सम्मानित करना था. अंत में, कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button